Kawasaki offer : कावासाकी इंडिया ने अपनी मोटरसाइकिलों पर ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ने ग्राहकों को ‘गुड टाइम्स वाउचर’ की पेशकश की है। मोटरसाइकिल के आधार पर वाउचर राशि अलग-अलग होती है। जिसका लाभ एक्स-शोरूम कीमत पर लिया जा सकता है। वल्कन 5 को ₹60,000 के वाउचर के साथ पेश किया जा रहा है, निंजा 650 को ₹30,000 का वाउचर मिलता है, वर्सेस 650 को ₹20,000 का वाउचर मिलता है जबकि निंजा 400 को ₹40,000 का वाउचर मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वाउचर 31 जनवरी 2024 तक और सीमित स्टॉक पर उपलब्ध है।
पढ़ें :- जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ 4x4 SUV, नई महिंद्रा थार से लेकर छोटी लैंड क्रूजर तक
कावासाकी डीलरशिप ने एलिमिनेटर 500 के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 5.62 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
इसमें 451cc का पेरलल लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें असिस्ट और स्लिप क्लच का भी ऑप्शन मिलता है।