Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. हो गया KBC Season 18 का ऐलान, अमिताभ बच्चन ने बतायी शो की प्रीमियर डेट और इसके बड़े बदलावों के बारे में

हो गया KBC Season 18 का ऐलान, अमिताभ बच्चन ने बतायी शो की प्रीमियर डेट और इसके बड़े बदलावों के बारे में

By Harsh 
Updated Date

KBC Season 18: टेलीविजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। दर्शकों का पसंदीदा क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सोनी टीवी पर एक बार फिर नए अंदाज में लौटने जा रहा है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने KBC Season 18 की घोषणा कर दी है। शो का प्रीमियर 18 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस बार कहानी में कुछ ट्विस्ट है। खास बात यह है कि इस बार शो में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।

पढ़ें :- ‘मरते-मरते भी मुझे परेशान कर गया’, नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया ऐसा बयान, 'बेशर्म महिला' कहकर यूजर्स ने किया ट्रोल

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और अमिताभ बच्चन ने कहा है कि इस बार सिर्फ सही जवाब जानना ही काफी नहीं होगा, बल्कि सोचने और सही तरीके से फैसला लेने की क्षमता भी अहम होगी। यानी KBC का नया सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक तो होगा ही लेकिन चुनौतीपूर्ण भी होगा। शो के नए प्रोमो में बिग बी कहते नजर आयें हैं कि हमने इस बार कुछ बदलने की कोशिश की है। इससे साफ है कि मेकर्स दर्शकों को नया अनुभव देने की तैयारी में हैं। हर साल की तरह इस बार भी देशभर से आए प्रतियोगी हॉट सीट पर बैठकर करोड़ों रुपये जीतने का सपना पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन नए नियम और बदले हुए गेमप्ले के कारण मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।

इस साल के नये कैंपेन के पीछे जो आइडिया सोचा गया है उसको शेयर करते हुए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि, केबीसी एक कल्चरल फिनॉमिना बन गया है जिसने खुद को जानकारी पर आधारित बातचीत शुरू करने वाले के तौर पर मजबूती से स्थापित किया है. इस सीजन में, सोचना पड़ेगा के साथ, बातचीत अप्लाइड नॉलेज और डिसीजन मेकिंग की पावर को सेलिब्रेट करने के लिए रहेगा। सीजन 18 के जरिए केबीसी एक ऐसी सोच को सपोर्ट कर रहा है जो आज की दुनिया में तेजी से रेलिवेंट होती जा रही है।

KBC के 17 सीजन हुए पूरे, अब नए अंदाज के साथ 18वें सीजन की बारी

‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने अपने 17वें सीजन का सफल समापन कर लिया है और अब दर्शकों की निगाहें KBC 18 पर टिकी हैं। साल 2000 में शुरू हुआ यह शो आज भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय क्विज शो बन चुका है। तीसरे सीजन को छोड़कर जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था, हर सीजन में अमिताभ बच्चन ने अपनी दमदार मेजबानी से दर्शकों का दिल जीता है। करीब 25 वर्षों से यह शो सिर्फ ज्ञान की परीक्षा नहीं बल्कि लाखों लोगों के सपनों को उड़ान देने का मंच भी रहा है। अब नए नियमों और नए अंदाज के साथ KBC 18 एक बार फिर रोमांच और चुनौती का नया सफर लेकर आने वाला है।

पढ़ें :- नवरात्र पर 'रश्मि देसाई' और 'तोरल रासपुत्रा' ने बताया शक्ति का सही मतलब, बचपन की यादें कीं ताजा

करीब ढाई दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा- कौन बनेगा करोड़पति सिर्फ एक क्विज शो नहीं है, बल्कि लाखों लोगों के सपनों और ज्ञान का मंच बन चुका है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि KBC 18 के ये नए बदलाव दर्शकों को कितना पसंद आते हैं और क्या यह सीजन भी पिछले सीजनों की तरह रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहता है।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

Advertisement