Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. JDU छोड़ने के बाद राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए केसी त्यागी, कहा-चौधरी चरण सिंह के बचे हुए सपने को पूरा करने में करेंगे मदद

JDU छोड़ने के बाद राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए केसी त्यागी, कहा-चौधरी चरण सिंह के बचे हुए सपने को पूरा करने में करेंगे मदद

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड छोड़ने के बाद केसी त्यागी ने जयंत चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकदल ज्वाइन कर लिया है। जेडीयू छोड़ने के बाद से ही केसी त्यागी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं, अब उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि, जदयू और RLD में कोई फर्क नहीं है। एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी चरण सिंह एक पार्टी बनाने वाले थे। इन दोनों में कोई अंतर नहीं है।

पढ़ें :- 'अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो...' तेजस्वी ने पटना लाठी चार्ज पर सम्राट सरकार को घेरा

दरअसल, केसी त्यागी के जेडीयू छ़ोड़ने के बाद से कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। उन्होंने सबको चौंकाते हुए राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। केसी त्यागी आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने बहुत कम उम्र में मुझे हापुड़ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। उन्होंने मुझे पैसा भी दिया था।

केसी त्यागी ने आगे कहा कि, मैंने अपना राजनीतिक जीवन ही लोक दल से शुरू किया था। ये उसी का स्वरूप है, इसमें कुछ नया नहीं है, जो चौधरी चरण सिंह का बचा हुआ सपना है, उसे पूरा करने में हम मदद करेंगे। जेडीयू और आरएलडी में कोई फर्क नहीं है। एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी चरण सिंह एक पार्टी बनाने वाले थे। इन दोनों में कोई अंतर नहीं है।

 

 

पढ़ें :- नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने चंपारण से 'सद्भाव यात्रा' शुरू करने का किया ऐलान, जानें- इसके पीछे का मकसद
Advertisement