Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Kedarnath Dham : 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर,कल सुबह शुभ लग्न पर सात बजे खोल दिए जाएंगे कपाट

Kedarnath Dham : 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर,कल सुबह शुभ लग्न पर सात बजे खोल दिए जाएंगे कपाट

By santosh singh 
Updated Date

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट कल शुक्रवार सुबह शुभ लग्न पर सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को बीस कुंतल फूलों से सजाया गया है। देर शाम तक केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में छह हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जबकि अभी भी पैदल रास्ते पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है

पढ़ें :- Daler Mehndi Controversy : अनुपम खेर ने सिंगर दलेर मेहंदी का किया समर्थन, शेयर किया पोस्ट, सोना महापात्रा ने सामने रखा दूसरा पक्ष

गुरुवार को सुबह सात बजे गौरीकुंड में मां गौरी माई मंदिर (Maa Gauri Mai Temple) में भगवान केदारनाथ (Lord Kedarnath) की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारी शिव शंकर लिंग ने बाबा केदार का अभिषेक कर मां गौरी के साथ आरती उतारी। सुबह 8.47 बजे सेना की बैंड धुनों व भक्तों के जयकारों के बीच बाबा केदार (Baba Kedar) की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली ने अपने धाम के लिए प्रस्थान किया।

चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामाबाडा, लिनचौली, छानी कैंप होते हुए बाबा केदार की डोली दोपहर बाद अपने धाम पहुंची। इधर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम तक छह हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। इधर गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर अब भी श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसे में कपाट खुलने के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement