नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार (kejriwal government) के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Minister Rajendra Pal Gautam) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हिंदू देवी—देवताओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद उनकी आलोचना हो रही थी। राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) केजरीवाल सरकार (kejriwal government) में समाज कल्याण मंत्री के थे। बीते दिनों एक कार्यक्रम में विवादित शपथ दिलाने को लेकर भाजपा उन पर हमलावर थी।
पढ़ें :- 25 सितंबर 2024 का राशिफलः जानिए बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों को करोबार में मिलेगी तरक्की
इसके साथ ही केजरीवाल सरकार (kejriwal government) ने भी अपने मंत्री से इस मामले में स्पष्टिकरण मांगा था। बता दें कि, बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुई थी। वायरल हो रहे वीडियो में बौद्ध संत सैकड़ों लोगों को हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म में प्रवेश दिला रहे थे। इसमें आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी थे।
AAP मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से दिया इस्तीफा। शपथ विवाद के बाद विवादों में आए थे राजेंद्र पाल गौतम। भाजपा पर साधा निशाना और सीएम केजरीवाल की तारीफ की। pic.twitter.com/nb4L6x1eqW
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) October 9, 2022
पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-आपके भाई ने पूरे देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया
इस दौरान वहां पर हिंदू देवी देवताओं को नहीं मानने की शपथ ले रहे थे। वायरल हो वीडियो के बाद हंगामा मच गया। इसके साथ ही भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने भी इसको लेकर जमकर विरोध शुरू कर दिया।