नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी है। दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इनमें राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) शामिल हैं, जो नेमम से चुनाव लड़ेंगे। दूसरा नाम वी मुरलीधरन का है, जो कझाकूट्टम से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, नव्या हरिदास (Navya Haridas) को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है।
पढ़ें :- कांग्रेस ऑब्जर्वर की गलती से केरल के नए CM का नाम लीक? कैमरे में कैद हुआ अगले मुख्यमंत्री का नाम, सस्पेंस से उठा पर्दा
Kerala Assembly Elections 2026 : भाजपा की पहली सूची में 47 नाम, राजीव चंद्रशेखर और मुरलीधरन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव pic.twitter.com/vmojnSiX6U
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) March 16, 2026
माकपा ने 81 उम्मीदवारों के नामों का किया था एलान
पढ़ें :- केरलम में मेरे भाइयों और बहनों को निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही अपने परिवार से मिलने का कर रहा हूं इंतज़ार : राहुल गांधी
इससे पहले केरल में रविवार को माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का एलान किया। इसमें मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं। पांच निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़ के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।