लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश डीफ क्रिकेट एसोसिएशन टीम के आवगमन पर उन्हें अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया एवं विश्व बधिर क्रिकेट लीग 2025 (दुबई) में अपना शानदार प्रदर्शन करने और उप विजेता घोषित होने पर बधाई दी।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश डीफ क्रिकेट एसोसिएशन की मूक-बधिर रनर-अप टीम को World Deaf Cricket League 2025 (दुबई) में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं: केशव प्रसाद मौर्य। pic.twitter.com/N72pdqbzfq
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) July 2, 2025
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश का प्रत्येक युवा कौशल का धनी है उनको सही मार्ग-दर्शन दिया जाए तो वह विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ सकता है यह उत्तर प्रदेश डीफ क्रिकेट एसोसिएशन टीम ने साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि, सभी खिलाड़ियों ने साहस, समर्पण और अनुशासन से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है, उत्तर प्रदेश सरकार आपके उज्जवल भविष्य के लिए सदैव आपके साथ है।