लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इन दिनों लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी कहा है। इससे पहले भी केशव मौर्य ने सपा के पीडीए पर सवाल उठाया था। उन्होंने इसे परिवार डबलपमेंट एजेंसी बताया था।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, 2027 में सपा का सियासी समापन तय! ‘समाजवादी’ अब सिर्फ़ नाम रहेगा, असल में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कहलाएगी ‘समाप्तवादी’ पार्टी। यूपी में फिर जोर-शोर से खिलेगा कमल।
2027 में सपा का सियासी समापन तय!
‘समाजवादी’ अब सिर्फ़ नाम रहेगा, असल में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कहलाएगी ‘समाप्तवादी’ पार्टी।
यूपी में फिर जोर-शोर से खिलेगा कमल!
जय भाजपा, तय भाजपा!— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 20, 2025
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि, अखिलेश यादव जी, नौटंकी बंद कीजिए। फर्जी PDA (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) की हवा अब निकल चुकी है। आगरा में अपने ही सांसद रामजी लाल सुमन के बयान को वापस लेकर विवाद समाप्त किया जा सकता था, लेकिन आप और आपकी पार्टी के गुंडे सिर्फ आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। देश को तोड़ने नहीं, जोड़ने की राजनीति कीजिए–राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़िए! जातिवाद,परिवारवाद,तुष्टिकरण की राजनीति का युग ख़त्म हो चुका है। आपकी मानसिकता और साज़िश समाजवादी पार्टी को समाप्त वादी बना रही है। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। तीसरी बार भाजपा सरकार बनायेंगे।