लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया था। अब 2027 में एक बार फिर 2017 की तरह भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लौटेगी।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, यह कहावत सपा बहादुर अखिलेश यादव पर पूरी तरह चरितार्थ होती है। 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया था। आज वही अखिलेश यादव जी पिछड़ों और अति पिछड़ों को लगातार अगड़ों से लड़ाने की साजिश रच रहे हैं।
100-100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, यह कहावत सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव पर पूरी तरह चरितार्थ होती है।
2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों का अधिकार अपने परिवार, जाति और मुस्लिम तुष्टिकरण की भेंट चढ़ा दिया था।
आज वही अखिलेश यादव जी पिछड़ों और अति पिछड़ों को…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 30, 2025
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
उन्होंने आगे लिखा, सपा यूपी को बर्बाद करना चाहती है, इन्हीं समाजविरोधी कुकृत्यों के कारण ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनना तय हो गया है। भाजपा ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सामाजिक एकता, ‘सबका साथ, सबका विकास’ सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण की असली प्रतीक है। 2027 में एक बार फिर 2017 की तरह भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लौटेगी।