लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों की तरफ से लगातार केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं।
पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले- तिरंगा अपने देश में नहीं फहराएंगे तो क्या पाकिस्तान में फहराएंगे?
उधर, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष के नेताओं पर पलटवार किया है। उन्होंने हा कि, विपक्षी दल के नेताओं केा अनर्गल प्रलाप नहीं करना चाहिए।
लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा नकारने जाने से बौखलाकर विपक्षी नेताओं को अनर्गल प्रलाप नहीं करना चाहिए!
एजेन्सियाँ ग़लत हैं तो अंतिम निर्णय न्यायालय और जनता की अदालत करेगी,इंडी गठबंधन के नेता नहीं!फिर एकबार मोदी सरकार
— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) March 23, 2024
पढ़ें :- Video: युवक ने प्रदर्शन में भाजपा विधायक के मुह पर बोला- ‘मैं ग्रेजुएट हूं’, ‘और आप गधे’
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा नकारने जाने से बौखलाकर विपक्षी नेताओं को अनर्गल प्रलाप नहीं करना चाहिए। एजेन्सियां ग़लत हैं तो अंतिम निर्णय न्यायालय और जनता की अदालत करेगी। इंडी गठबंधन के नेता नहीं! फिर एकबार मोदी सरकार।
लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोकतंत्र की दुहाई देना नाटक जैसा है,#आपातकाल लगाने की बात भूल गए !
— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) March 23, 2024
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानवमी पर अवकाश का किया ऐलान, 19 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में लिखा कि, लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोकतंत्र की दुहाई देना नाटक जैसा है, आपातकाल लगाने की बात भूल गए। दरअसल, विपक्ष के नेताओं की तरफ से बीते दिनों से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।