Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Kevin Kunta : एक्टर राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा रह चुके हैं चैंपियन, जानें फीस

Kevin Kunta : एक्टर राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा रह चुके हैं चैंपियन, जानें फीस

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kevin Kunta :  एक्टर राम चरण के साथ साये की तरह रहने वाले बॉडीगार्ड केविन कुंटा गाम्बिया के प्रोफेशनल MMA के चैंपियन रह चुके हैं। कुंटा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। केविन का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर राम चरण ने मजाकिया प्रतिक्रिया दी।

पढ़ें :- तेज प्रताप यादव का विदेशी हसीना संग रोमांस का वीडिओ वायरल, क्या दूसरी शादी कर बिहार में लाएंगे विदेशी बहू ?

बॉडीगार्ड केविन कुंटा वेस्ट अफ्रीका के गाम्बिया के एक प्रोफेशनल MMA फाइटर हैं। जो फ़्लोरेंस और इटली में रहते हैं। एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान, राम चरण ने केविन की हो रीह चर्चाओं को लेकर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। अभिनेता ने मजाक में कहा कि ‘लोग शायद उन्हें रिश्वत देकर एक्टर के बारे में बात करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।’

वहीं केविन की फीस की बात करें तो, जानकारी के मुताबिक, केविन कुंटा एक दिन की सुरक्षा के लिए करीब 2 लाख रुपये फीस लेते हैं। इस हिसाब से उनकी पूरे मंथ की कमाई लगभग 60 लाख रुपये तक पहुंचती है, जो उनकी बढ़ती पॉपुलरिटी की बड़ी वजह मानी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पेशेवर MMA फाइटर सुपरस्टार के ‘Peddi’ प्रमोशनल टूर के दौरान उन्हें करीबी सुरक्षा देने के लिए प्रतिदिन ₹2 लाख से ₹4 लाख के बीच फीस लेता है।

केविन अक्सर राम चरण के साथ पब्लिक इवेंट्स में नजर आते हैं , आमतौर पर वे गहरे रंग का सूट पहने होते हैं और एक्टर के करीब ही रहते हैं।

पढ़ें :- 15 मिनट तक सांस रोका, आंखों से निकले आंसू... एक्शन हीरो विद्युत जामवाल का वीडियो देख हैरान हुए लोग

केविन के इंस्टाग्राम पर करीब 81.9k फॉलोअर्स हैं। टोपोलॉजी वेबसाइट के अनुसार, केविन का असली नाम अब्दू कादिर सोवे है। उनका जन्म 1998 में गाम्बिया में हुआ था। गाम्बिया रेसलिंग एसोसिएशन ने बताया है कि उन्हें ‘बारा के मामा लामिन’ के नाम से जाना जाता है।

Advertisement