पटना। बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ता जा रहा है। जेडीयू और राजद के बीच खटास से एक बार फिर वहां पर परिवर्तन की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। फिर कुछ देर के बाद ही रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखी बातों को डिलीट कर दिया। इस बीच खबर आ रही है कि भाजपा ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है। सूत्रों का कहना है कि, भाजपा ने सभी विधायकों को पटना में उपस्थिति रहने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- Writer Youth Parliament 2026 में Dr. Harmandeep Kaur और Schiwam Mz ने रचा सफलता का इतिहास
जीतन राम मांझी ने कहा था खेला होखी
दो दिनों पहले जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने लिखा था कि, बंगला में कहतें हैं, “खेला होबे”… मगही में कहतें हैं, “खेला होकतो”…भोजपुरी में कहतें हैं, “खेला होखी”… बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं।
जानिए किसके पास है कितनी सीटें
बता दें कि, 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन को चुनाव में बहुमत मिला था। हालांकि, नीतीश कुमार ने भाजपा से दूरी बनाते हुए महागठबंधन में शामिल हो गए थे और सरकार बना ली थी। बिहार विधानसभा में संख्या के लिहाज से राजद पहले नंबर पर है। उसके पास 79 विधायक हैं। इसके बाद भाजपा के पास 78 विधायक हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पास विधायकों की संख्या 45 है। ऐसे में भाजपा विधायकों का पटना बुलाया जाना महागठबंधन सरकार की अस्थिरता की खबर को आगे बढ़ा रहा है।