Kia Carens Clavis 2025 Launch : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर मल्टी पर्पज व्हीकल किआ कारेंस (Multi Purpose Vehicle Kia Carens) की सफलता के बाद अब इसके नए प्रीमियम वर्जन (Premium Version) को पेश किया। कंपनी ने इस नई कार ग्लोबल डेब्यू ( Global Debut) किया है और इसे ‘Kia Carens Clavis’ नाम दिया है। कार निर्माता ने लॉन्च से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नई क्लैविस का टीज़र जारी किया है। कंपनी ने इस कार को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए केवल प्रदर्शित मात्र किया है और अभी इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है। किआ कारेंस क्लैविस की बुकिंग कल यानी 9 मई 2025 से दोपहर 12.00 से शुरू होगी
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
किआ कैरेंस क्लैविस एक नए एक्सटीरियर स्टाइल के साथ आती है , जिसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के साथ पुनः डिजाइन किया गया फ्रंट फेसिया, स्टारमैप एलईडी कनेक्टेड टेललैंप्स, 17-इंच क्रिस्टल-कट, डुअल-टोन एलॉय व्हील्स, सैटिन क्रोम फिनिश के साथ फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, मेटल पेंट पर साइड डोर गार्निश इंसर्ट और नया आइवरी सिल्वर ग्लॉस बॉडी कलर शामिल हैं।
रंग विकल्प
क्लैविस आठ रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें आइवरी सिल्वर ग्लॉस, प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, स्पार्कलिंग सिल्वर, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और क्लियर व्हाइट शामिल हैं।
इंजन ऑप्शन
मौजूदा कारेंस के विपरीत, जिस पर यह बेस्ड है, क्लैविस को एक अतिरिक्त इंजन और गियरबॉक्स विकल्प मिलता है. ये कार 115hp वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और 6-स्पीड मैनुअल, 160hp वाले 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक और 116hp वाले 1.5-लीटर डीजल के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। कैरेंस क्लैविस को 160hp वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन में भी पेश किया गया है। यानी ग्राहकों के पास इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन चुनने में कई विकल्प मिलेंगे।