पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कीमत
वहीं 10.99 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली Seltos की बुकिंग 11 दिसंबर से 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो गई थी, जबकि इसकी डिलीवरी जनवरी मिड से शुरू हो गई थी।
चाइल्ड सेफ्टी सिस्टम
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) के मामले में, सेल्टोस ने 49 में से 45.00 अंक प्राप्त किए। इसमें डायनामिक परफॉर्मेंस में 24 में से पूरे 24 अंक और चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम (सीआरएस) इंस्टॉलेशन में 12 में से 12 अंक शामिल हैं। एसयूवी ने वाहन मूल्यांकन में भी 13 में से 9 अंक प्राप्त किए, जो चाइल्ड सेफ्टी सिस्टम के साथ इसकी मजबूत अनुकूलता को दर्शाता है। पीछे की बाहरी सीटों पर आईएसओफिक्स माउंट उपलब्ध हैं, जो चाइल्ड सीट की सुरक्षित स्थापना में सहायक हैं।
Kia Seltos Bharat NCAP: बड़े यात्रियों की सुरक्षा
Seltos ने बड़े यात्री सुरक्षा (Adult Occupant Protection-AOP) टेस्ट में 32 में से 31.70 अंक हासिल किए, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUV में शुमार हो गई है। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर क्रैश टेस्ट में इसे 16 में से 15.70 अंक मिले, जबकि साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसने 16 में से 16 अंक प्राप्त किए।