Kia Seltos SUV Recall : किया मोटर्स ने ऑस्ट्रेलिया में सेल्टोस एसयूवी की 292 यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी ने कर्टेन एयरबैग में समस्या के कारण इन गाड़ियों को वापिस बुलाया है। रिकॉल की गई किया सेल्टोस का निर्माण 2023 में किया गया था और ये फेसलिफ्ट मॉडल हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
किआ ऑस्ट्रेलिया ने कर्टेन एयरबैग में समस्या के कारण सेल्टोस एसयूवी के 292 मॉडल वापस मंगाए हैं। किआ ने एक बयान में कहा कि सेल्टोस की प्रभावित इकाइयों पर साइड कर्टेन एयरबैग दुर्घटना के बिना भी फुलाए जा सकते हैं। इस समस्या का कारण विनिर्माण दोष बताया गया है, जो चालक का ध्यान भटका सकता है, जिससे चोट लगने या मृत्यु का जोखिम हो सकता है।
किआ ऑस्ट्रेलिया की ओर से रिकॉल नोटिस में लिखा है, “निर्माण दोष के कारण, साइड कर्टेन एयरबैग बिना किसी चेतावनी के फुल सकता है। एयरबैग के अनजाने में फुल जाने से चालक का ध्यान भटक सकता है और वाहन में बैठे लोगों के घायल होने या मौत का जोखिम बढ़ सकता है।”
Kia ने आगे कहा- प्रभावित वाहनों के मालिकों को तुरंत अपने पसंदीदा किआ डीलरशिप से संपर्क करना चाहिए और कर्टेन एयरबैग की जांच और उसे मुफ्त में बदलने के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना चाहिए।