Kia Sonet Sale : किआ सोनेट फेसलिफ्ट इस साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुई थी और इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी ने एक लाख यूनिट की बिक्री का मील का पत्थर हासिल कर लिया है। इस साल जनवरी में लॉन्च होने के बाद से Kia Sonet की शुरुआत की कीमत 7.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम से हुई है और कंपनी ने औसतन हर महीने 10,000 से अधिक Sonet कारें बेची हैं। खासतौर पर पेट्रोल वेरिएंट और सनरूफ वाले मॉडल्स की डिमांड में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
किआ सोनेट की बिक्री का ब्योरा किआ ने आगे बताया कि पेट्रोल वेरिएंट की बिक्री में 76 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, जबकि शेष 24 प्रतिशत हिस्सेदारी डीजल वेरिएंट की है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक और आईएमटी गियरबॉक्स विकल्पों की कुल बिक्री में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 79 प्रतिशत बिक्री सनरूफ वाले वेरिएंट की है।
Kia Sonet को 3 इंजन ऑप्शन- 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिए गए हैं। इन इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, आईएमटी (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन), डीसीटी (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन) और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।