Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kia Sonet Sales : किआ सॉनेट ने पार किया 4 लाख यूनिट बिक्री आंकड़ा , बड़ी उपलब्धि हासिल

Kia Sonet Sales : किआ सॉनेट ने पार किया 4 लाख यूनिट बिक्री आंकड़ा , बड़ी उपलब्धि हासिल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kia Sonet Sales : भारतीय बाजार में किआ सॉनेट ग्राहकों पर अपनी पकड़ बना रहा है। अब कंपनी ने  बड़ी उपलब्धि हासिल की है। किया इंडिया ने 4 लाख यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि को हासिल करने में इसे 44 महीने से भी कम समय लगा है। स्थानीय बाजार में Kia Sonet की 3,17,754 गाड़ियां बेची गई हैं। वहीं 85,814 का निर्यात किया गया है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

कुल बिक्री में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी
दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख की इंडियन मार्केट में बेहतरीन सेल कराई है। 63 प्रतिशत खरीदारों ने Kia Sonet के ऐसे मॉडल चुने हैं, जो सनरूफ के साथ आते हैं। इसके अलावा 37 प्रतिशत ग्राहकों ने 1.5-लीटर डीजल इंजन लिया है, जबकि 63 प्रतिशत ने पेट्रोल इंजन का विकल्प चुना है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए भी ग्राहकों के बीच बढ़ती प्राथमिकता देखी है, जिसने बिक्री में 28 प्रतिशत का योगदान दिया है, जबकि इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) की कुल बिक्री में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सनरूफ
किआ सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ HTE (O) और HTK (O) के 4 वेरिएंट पेश किए हैं। HTE (O) में सनरूफ का फीचर मिलता है, जबकि HTK (O) में LED कनेक्टेड टेललैंप, ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल और रियर डिफॉगर के साथ सनरूफ मिलता है।

Advertisement