kia syros my26 : भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। एसयूवी के बढ़ते बाजार के बीच Kia India ने अपनी अपडेटेड Kia Syros MY26 को लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में कंपनी ने डिजाइन से लेकर फीचर्स और वेरिएंट्स तक कई अहम बदलाव किए हैं। वहीं कीमत की बात करें तो नई कीमत 8.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, यह नया मॉडल ग्राहकों को ज़्यादा बेहतर वैल्यू देने के साथ-साथ ज़्यादा सुविधा और विकल्प देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
पढ़ें :- BMW F 450 GS : बीएमडब्ल्यू एफ 450 जी की प्री-बुकिंग शुरू , जानें इंजन और खासियत
वेरिएंट्स
MY26 अपडेट के साथ किआ ने वेरिएंट लाइनअप को भी अपडेट किया है। अब इसमें HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) जैसे नए ऑप्शन जोड़े गए हैं। खास बात यह है कि Diesel Automatic Variant अब HTK+ ट्रिम से ही उपलब्ध हो जाएगा, जिससे ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
लुक
इसके एक्सटीरियर में अब एक एकदम नया, स्पोर्टी और मज़बूत फ्रंट बम्पर है, जिसमें बॉडी के रंग के एयरो इंसर्ट्स लगे हैं। इसके आक्रामक फ्रंट लुक को और भी शानदार बनाने के लिए इसमें ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स और चमकदार LED फॉग लैंप्स दिए गए हैं।
इन सभी बड़े बदलावों का मकसद Kia Syros की विज़ुअल अपील और उसकी वैल्यू, दोनों को बढ़ाना है।
सेफ्टी
Kia Syros पहले से ही 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसमें 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, OTA अपडेट और Kia Connect डायग्नोस्टिक्स जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे रखती हैं।