Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अंबानी की पार्टी में कियारा आडवाणी हुई ट्रोल, लोग बोले दीपिका बनने की कोशिश क्यों कर रही

अंबानी की पार्टी में कियारा आडवाणी हुई ट्रोल, लोग बोले दीपिका बनने की कोशिश क्यों कर रही

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: रिलायंस के स्वामित्व वाली टीरा ने बुधवार को एक नया लक्जरी कॉस्मेटिक्स स्टोर खोला। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कार्यक्रम में शिरकत की. इस कार्यक्रम में करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और शाहरुख खान की बेटी सुहाना जैसी हस्तियां मौजूद थीं. इवेंट से कियारा की एक फोटो सामने आई है.

पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं

वीडियो देखने के बाद कियारा के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ कियारा पर दीपिका पादुकोण को कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं.  एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि कियारा दीपिका बनने की कोशिश क्यों कर रही है. इस वीडियो में कियारा को शॉर्ट्स और रेड जैकेट पहने देखा जा सकता है.

कियारा पोनीटेल बनाए हुए नजर आईं. वहीं कियारा ने रेड हाई-हील शूज के साथ लुक को कंप्लीट किया. इस वीडियो को देखने के बाद कियारा के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “वाह मेरी रानी.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपका डिजाइनर कौन है?” मुझे आपके पहनावे पसंद हैं.


एक तरफ जहां कियारा के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते. वहीं कुछ इंस्टा यूजर्स ने कियारा को ट्रोल भी किया. यूजर्स ने कियारा पर दीपिका पादुकोण का लुक कॉपी करने का आरोप लगाया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “दीपिका की तरह अभिनय करने की कोशिश मत करो।” कोई दीपिका नहीं हो सकती.

 

Advertisement