Urfi Javed Shocking Revelation: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने पहले रियलिटी शो के साथ वापस आ गई हैं, जिसमें एक्ट्रेस को उनके सबसे अनफिल्टर्ड रूप में दिखाया गया है। किम कार्दशियन के ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियन’ (Keeping Up With The Kardashians) से इंस्पायर्ड उर्फी जावेद (Uorfi Javed) का शो ‘फॉलो कर लो यार’ (Follow Kar Lo Yaar) कुछ दिनों पहले अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर लॉन्च किया गया था।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
उर्फी को अपनी बहनों के सामने एक रहस्य से उठाया पर्दा , जिसे सुनकर एक्ट्रेस की बहनों को नहीं होता यकीन
शो से एक्ट्रेस की एक वायरल क्लिप में, उर्फी जावेद (Uorfi Javed) को अपनी बहनों के सामने एक रहस्य से पर्दा उठाते हुए देखा जा सकता है, जिसे सुनकर एक्ट्रेस की बहनों को यकीन नहीं होता और उन्हें सदमा भी लगता है। इस वीडियो में, उर्फी की बहनों को उनसे पूछते हुए देखा जा सकता है कि क्योंकि वह बहुत ट्रैवल करती है और नए लोगों से मिलती रहती है, क्या वह किसी के साथ फिजीकल हुई हैं।
इस खुलासे से उनके दोस्त और बहनें सदमे में
हालांकि, इस सवाल का एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला जवाब दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि उसने पिछले तीन सालों में सेक्स नहीं किया है। उर्फी कहती है कि ‘मैंने तीन साल में सेक्स नहीं किया है। मैंने तीन साल में किसी आदमी को किस भी नहीं किया है, मैंने तीन साल में किसी आदमी से रोमांटिक बात भी नहीं की है।’ इस खुलासे से उनके दोस्त और बहनें सदमे में हैं।
जब तक नहीं होगा ऊर्फी के पास प्राइवेट जेट, ऊर्फी नहीं करेगी किसी के साथ सेक्स
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
पिछले तीन सालों में किसी के साथ फिजीकल ना होने के पीछे के असली कारण का खुलासा करते हुए, उर्फी ने बताया, ‘और मैं सेक्स क्यों नहीं कर रही हूं? उसका भी एक कारण है। मैंने तीन साल पहले कसम खाई थी। जब तक नहीं होगा ऊर्फी के पास प्राइवेट जेट, ऊर्फी नहीं करेगी किसी के साथ सेक्स।’
मुझे लगता है कि मैं अपने पूरे जीवन में बहुत आजाद रही हूं
इसके बाद एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Uorfi Javed) खुद की तारीफ करने के लिए आगे बढ़ती है और फिर खुलासा करती है, ‘मुझे लगता है कि मैं अपने पूरे जीवन में बहुत आजाद रही हूं। हर चीज अकेले ही की है, तो मुझे ऐसा लगता है कि अगर मेरा पार्टनर भी होगा तो मैं बिलकुल भी कम नहीं होना चाहती हूं उसके सामने।’ अपने साहसिक बयानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें अर्जुन कपूर पर बहुत ज्यादा क्रश है और वह ‘उनके साथ ऐसी चीजें करती हैं, जिसकी वह कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।’