Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Kinetic e-Luna : चल पड़ी लूना , रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर

Kinetic e-Luna : चल पड़ी लूना , रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kinetic e-Luna : एक दौर में लोकप्रिय रही लूना एक बार फिर से चल पड़ी है। इस बार लूना चलाने में रनिंग कॉस्ट महज 10 पैसे प्रति किलोमीटर आएगा। दौर के हिसाब से इस बार इसे डिजाइन किया है। इस इस बार इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि पीछे बैठने वाले को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। वहीं इसकी ओनरशिप कॉस्ट 2,500 रुपए से भी कम है। नई इलेक्ट्रिक लूना की कीमत 69,990 रुपये है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

बेहतर ब्रेकिंग, दमदार सस्पेंशन
नई इलेक्ट्रिक लूना में सेफ्टी लॉक मिलता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया है। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील्स दिए हैं। बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। पीछे बैठने वाले के लाइट ग्रैब रेल मिलती है।

सामान रखने के लिए ज्यादा
इलेक्ट्रिक लूना में सामन रखने के लिए आगे की तरफ काफी अच्छा स्पेस दिया है। इस पर आप 150 किलोग्राम तक का सामान लोड कर सकते हैं। मजबूती देने के लिए इसमें स्टील चेसिस का इस्तेमाल किया है।

बढ़िया रेंज
नई इलेक्ट्रिक लूना में 2kwh की लिथियन ऑयन बैटरी लगी है और सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घन्टे का समय लगता है । इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है।

सेफ्टी
पीछे अगर कोई फीमेल साड़ी पहनकर बैठेगी को यहां साड़ी गार्ड दिया है। पैरों की सेफ्टी के लिए इसमें बड़ा लेग गार्ड मिलता है। बेहतर रोशिनी के लिए इसमें फोकल हेडलैंप मिलता है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

 

Advertisement