नई दिल्ली। दुनियाभर में शुक्रवार को किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल जैक्सन रिलीज हो गई है। इस मौके पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खैर ने भावुक पोस्ट साझा करते हुए दिवंगत सिंगर को याद किया। खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर माइकल जैक्सन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और मुंबई में उनसे हुई मुलाकात को याद किया। उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि एक एहसास है। मुझे आज भी वह पल याद है जब मैंने मुंबई में आपका हाथ थामा था। उस क्षण मेरे अंदर का फैन पूरी तरह हावी हो गया था। यह अनुभव जादू को छूने जैसा था।
पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल
अनुपम खैर ने माइकल जैक्सन को सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक अद्भुत अनुभव और ऐसी शख्सियत बताया, जिसकी बराबरी शायद कोई नहीं कर सकता। खेर ने कहा कि दुनिया में उनके जैसा कलाकार हजारों सालों तक नहीं होगा। अनुपम खेर ने लिखा हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उसी दौर में रहे जब आपने अपनी कला, मासूमियत और प्रतिभा से करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ। आप हमेशा दुनिया के आठवें अजूबे रहेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज भी कुछ लोग माइकल जैक्सन को लेकर नकारात्मक बातें करते हैं, जो दुखद है, लेकिन उनकी महानता इन सब से कहीं ऊपर है। इस फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है और इसे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार में उनके भतीजे जाफ़र जैक्सन नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कोलमैन डोमिंगो ने पिता के रोल निभाया है।