Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP PCS में 58 वीं रैंक पाकर डिप्टी एसपी बनी कीर्तिका सिंह

UP PCS में 58 वीं रैंक पाकर डिप्टी एसपी बनी कीर्तिका सिंह

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पीसीएस 2022 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया। लखनऊ निवासी कीर्तिका सिंह ने यूपीपीसीएस 2022 के परीक्षा परिणा में 58 वीं रैंक हासिल कर डिप्टी एसपी के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके चयन के बाद क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी।

पढ़ें :- Moradabad News: दिनदहाड़े सेल्समैन से लूट ले गए रुपयों से भरा बैग, जांच में जुटी पुलिस

कीर्तिका सिंह के पिता रमेश कुमार सिंह किसान हैं। कीर्तिका की इस सफलता से क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है। एक तरफ उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने उन्हें बधाई दे रहे हैं। कीर्तिका ने बीबीडी से बीटेक और एमटेक किया और हमेशा टॉपर रही। समाज कल्याण विभाग की आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र अलीगंज से कोचिंग किया। जहां नीरू सिंह का काफी सहयोग मिला। उन्होंने 10 से 12 घंटे रोज पढाई की है। कीर्तिका सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता मंजुला सिंह, पिता रमेश सिंह, भाई हीरेंद्र, भाभी स्वाति सहित गुरुजनों को देते हैं।

Advertisement