IPL 2026 Playoff Scenario for KKR : आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस में अब 7वीं टीम की एंट्री हो गयी है। सीजन के शुरुआत में जीत के लिए तरस रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने जबर्दस्त वापसी की है। टीम ने पिछले चार मैचों में जीत दर्ज करके प्लेऑफ की मजबूत दावेदारी पेश की है। अब उन्हें अपने चार में से कम से तीन मैच जीतने होंगे। अगर वे बाकी बचे सभी मैच जीतने में सफल रहते हैं तो उनकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी।
पढ़ें :- IPL 2027 in Australia : ऑस्ट्रेलिया में खेला जा सकता है आईपीएल मैच, BCCI और CA के बीच बातचीत तेज
कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा सीजन में शुरुआत पांच में हार से हुई थी, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। लेकिन, तीन बार की विजेता को पहली जीत 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। इसके बाद टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को मात दी है। इस तरह से टीम ने 10 मैच में 9 अंक हासिल कर लिए हैं। अब उसको प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी चार में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। इस दौरान उन्हें नेट रन रेट को दूसरी टीमों से बेहतर करने के लिए बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करनी होगी। फिलहाल, केकेआर पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है।
बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने अगले चार मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स से खेलने हैं। जिनके खिलाफ जीत हासिल करना उतना आसान नहीं होगा। लेकिन, टीम का मौजूदा प्रदर्शन विरोधी टीमों की टेंशन बढ़ाने वाला है।