KL Rahul Broke Dhoni’s Record : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2024 के 34वें मैच में एलएसजी ने सीएसके के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। घरेलू टीम की इस शानदार जीत में कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) की 82 रन की पारी का अहम योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इसी के साथ राहुल आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
दरअसल, केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 25 बार 50 प्लस का स्कोर बना चुके हैं। इससे पहले उनके नाम एमएस धोनी के बराबर 24 बार 50 से अधिक का स्कोर थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने अब तक 23 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। दिनेश अब तक 21 बार 50 प्लस स्कोर के साथ चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर रॉबिन उथप्पा का नाम है। उन्होंने 18 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेली। जिसके चलते उनकी टीम आसान जीत हासिल कर सकी। राहुल ने 53 गेंदों पर 154.72 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। पहले विकेट के लिए क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के बीच 134 रन की साझेदारी हुई। 6 गेंद रहते ही एलएसजी ने 8 विकेट से मैच जीत लिया।