KKR vs PBKS Head to Head : कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens, Kolkata) में आज शुक्रवार को आईपीएल 2024 का 42वां मैच खेले जाएगा। जिसमें पॉइंट्स टेबल की नंबर-2 टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत नंबर-9 टीम पंजाब किंग्स से होगी। इस मैच को जीतकर घरेलू टीम जहां प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत करने को देखेगी, वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स इस मैच में 2 पॉइंट्स हासिल करके प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखना चाहेगी।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की अभी तक 32 बार भिड़ंत हुई है जिसमें 21 मैच जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स काफी आगे है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 11 मैच ही जीत पायी है। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा साफ देखने को मिलता है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, जिसमें से दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं। वहीं, मौजूदा सीजन में आज पहली बार दोनों टीमों का आमना-सामना होने वाला है।