Kunal Kamra Ham Honge Kangal Ek Din: कुणाल कामरा (Kunal Kamra) का महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde) पर की गई टिप्पणी वाला विवाद अभी थमा नहीं है। इसी बीच उन्होंने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वह ‘हम होंगे कामयाब’ को संशोधित करके हम होंगे कंगाल एक दिन…गीत गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने विवाद के फुटेज को भी जोड़ा है। हैबिटेट स्टूडियो (Habitat Studios) में शिवसैनिकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के फुटेज को उन्होंने अपने ताजा वीडियो में जोड़ा है और इसमें वह ‘हम होंगे कंगाल एक दिन…’ गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह नया गाना विवादों में घिर सकता है, क्योंकि इसमें वह अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, संघ का शिष्टाचार और गाय का प्रचार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं।
पढ़ें :- 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले : सीएम योगी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुणाल कामरा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह किसी के आगे भी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने विवादित वीडियो के बाद एक बार फिर नया वीडियो जारी किया है। जिसमें तोड़फोड़ की फुटेज का इस्तेमाल किया गया और वह एक बार फिर सत्ताधारी लोगों के खिलाफ बात करते हुए नजर आए हैं, आप भी देखें और सुनें यह वीडियो।
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 25, 2025
पढ़ें :- अस्पताल गेट पर प्रसव का मामला: भदोही के भ्रष्टाचारी CMO डॉ. संतोष कुमार चक पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई, कन्या भ्रूण हत्या कराने वालों से लग चुके हैं साठगांठ के आरोप
इस वीडियो में उन्होंने जो गाना गया है वह है, हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन, होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन, मन में नाथूराम, हरकतें आशाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन, होगा गाय का प्रचार, लेकर हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार एक दिन, जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार, हम होंगे कंगाल एक दिन। इससे पहले के वीडियो की अगर बात करें तो उन्होंने एकनाथ शिंदे के ऊपर टिप्पणी की थी, कथित तौर पर कुणाल कामरा ने उन्हें वीडियो में गद्दार बताया था। उन्होंने थाने की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय। गीत गुनगुनाया था। जब इस पर विवाद हुआ तो कुणाल कामरा ने कहा कि वह पुलिस और कोर्ट को कॉर्पोरेट करने के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने यह कहा कि मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा, मैंने जो कहा है वह बिल्कुल सही है।