LA Olympics 2028 Cricket Schedule: लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के कार्यक्रम का सामने आ चुका है। खेलों के महाकुंभ के अगले सीजन की शुरुआत 2028 में 14 जुलाई से होगी और 30 जुलाई को इसका समापन होगा। 128 सालों बाद क्रिकेट ओलंपिक में वापसी कर रहा है। जिसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है।
पढ़ें :- माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी 12 जुलाई से शुरू होगी, और पदक के लिए मैच 20 और 29 जुलाई को खेले जाएँगे। सभी मैच फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में होंगे, जो लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमोना शहर में एक अस्थायी और विशेष रूप से निर्मित स्टेडियम है। पुरुष और महिला वर्ग में छह-छह टीमें, और कुल 180 खिलाड़ी, टी20 प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रत्येक टीम प्रतियोगिता के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर सकती है।
ज़्यादातर मैच दिन में दो-दो मैच होंगे, जबकि 14 और 21 जुलाई को कोई मैच निर्धारित नहीं है। मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे और शाम 6:30 बजे शुरू होंगे। मेडल मैचों के लिए भी यही समय रहेगा।
The official schedule for the LA 2028 Olympic Games is out!
Athletics will run from July 15 to 30. pic.twitter.com/avaF0cwZ4p
पढ़ें :- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार छू गई सबके दिल को, बोलीं-'हुजूर, बस एक मौका दे दीजिए ...'
— Track & Field Gazette (@TrackGazette) July 14, 2025
लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में अन्य प्रतियोगिताओं के शेड्यूल
तीरंदाजी मुकाबले: 20-28 जुलाई 2028
एथलेटिक्स मुकाबले: 15-24 जुलाई 2028
पढ़ें :- योगी जी अफ़वाह फैलाने वालों पर किस धारा में दर्ज होता है मुक़दमा? 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने का आपका दावा निकला फ़र्ज़ी : अखिलेश यादव
बैडमिंटन मुकाबले: 15-24 जुलाई 2028
मुक्केबाजी मुकाबले: 15-30 जुलाई 2028
हॉकी मुकाबले: 12-29 जुलाई 2028
निशानेबाजी मुकाबले: 15-25 जुलाई 2028
स्क्वैश मुकाबले: 15-24 जुलाई 2028
टेबल टेनिस मुकाबले: 15-29 जुलाई 2028
पढ़ें :- 'पहले राक्षस-दैत्य यज्ञ में हड्डियां डाल देते थे और वर्तमान में पोस्ट डालते हैं...' धीरेंद्र शास्त्री ने अखिलेश पर साधा निशाना!
टेनिस मुकाबले: 19-28 जुलाई 2028
वेटलिफ्टिंग इवेंट: 25-29 जुलाई 2028
कुश्ती मुकाबले: 24-30 जुलाई 2028