पढ़ें :- Hanol Mahasu Devta Temple : हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, मना जाता है कला और संस्कृति की अहम धरोहर
फाइव फ्लावर लेक (चीन)
चीन की फाइव फ्लावर लेक अपनी साफ और रंग-बिरंगी झलक के लिए फेमस है। यहां का पानी इतना पारदर्शी है कि नीचे तक पेड़ों के तने और मिनरल डिपॉजिट (Mineral Deposit) साफ दिखाई देते हैं। नीले, हरे और हल्के सुनहरे रंगों का मेल इसे बेहद खास बनाता है, जो धूप के साथ बदलता रहता है।
मोरेन लेक (कनाडा)
कनाडा की मोरेन लेक असल में तस्वीरों से भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। रॉकी पहाड़ों के बीच बसी यह झील अपने चमकीले फिरोजी रंग के लिए जानी जाती है, जो ग्लेशियर (Glacier) के पानी से बनता है। गर्मियों में इसका नजारा सबसे ज्यादा शानदार होता है।
प्लिटविस लेक्स (क्रोएशिया)
क्रोएशिया की प्लिटविस लेक्स कई झीलों का एक समूह है, जहां पानी का रंग रोशनी के अनुसार बदलता रहता है। यहां पानी कभी नीला तो कभी हरा नजर आता है, जो सूरज की रोशनी के साथ बदलता रहता है। यहां के झरने और लकड़ी के रास्ते इस जगह को किसी खूबसूरत प्राकृतिक पेंटिंग (Beautiful Nature Painting) जैसा बना देते हैं।