लखीमपुर-खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने एक किशोरी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान किशोरी ने तेंदुए का सामना करते हए बहादुरी की मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि जिले के थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत तनसूखपुरवा स्थित विद्यालय के पीछे एक तेंदुए ने किशोरी पर हमला कर दिया।
पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी
हमले के दौरान बच्ची घबराने के बजाय बहादुरी से तेंदुए से भिड़ गई।ग्रामीणों के अनुसार बच्ची ने तेंदुए का पैर इतनी मजबूती से पकड़ लिया कि उसका एक नाखून तक उखड़ गया। बच्ची के साहस के आगे तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना में घायल किशोरी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ओयल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। क्षेत्र के लोग बच्ची की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं और बेहतर इलाज की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी