Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri News: महिला चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri News: महिला चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में महिला चिकित्सक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने पत्र भेजकर महिला चिकित्स से रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों को धमकाने की बात स्वीकारी है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पुलिस ने बताया कि, पहाड़नगर, मैलानी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ टोनी, फरधान के नकहा पिपरी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ जीता को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने डॉ. इंद्रा चोपड़ा से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। आरोपी लूटे हुए मोबाइल से महिला चिकित्स को फोन कर रंगदारी मांगते थे। अब पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है।

डॉ. इंद्रा चोपड़ा ने बताया कि उनका चोपड़ा नर्सिंग होम है। बीते दिसंबर में उनके पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया था। कॉलर ने कहा था कि, तुम्हें एक पत्र भेजा था, जो तुमको मिल गया लेकिन तुमने मेरा काम नहीं किया। अगर तुमने 50 लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारे साथ कोई बड़ी घटना होगी, जिसकी जिम्मेदार आप स्वयं होंगी। इसके बाद महिला चिकित्सक ने पुलिस ने से शिकायत की थी।

महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की। सदर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वहीं, आरोपी अलग-अलग नंबरों से चिकित्सक को धमकियां दे रहे थे। चार महीने बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट-एस0 डी0 त्रिपाठी

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

 

 

Advertisement