Lakme Fashion Week 2024: लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) खूब चर्चा में बना हुआ है. आज 16 मार्च को इसका चौथा दिन है, जहां बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा है. वहीं अपने वॉक से एक्ट्रेसेस ने सभी का दिल जीत लिया. इस बार का लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week) बेहद शानदार रहा.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
आपको बता दें, बी टाउन की हसीनाओं ने जमकर अपना जलवा बिखेरा है. फैशन शो में एक्ट्रेस सारा अली खान शिमरी सिल्वर लहंगा कैरी किया था. एक्ट्रेस ने वरुण चक्कीलम का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था.
इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने जले हुए पेट के साथ रैंप वॉक किया. इस घाव को छुपाने की बजाय सारा ने इसे कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया. ऐसे में फैंस सारा की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.
50 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने फ्लोरल लहंगे में अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट किया. हर बार की तरह इस साल भी वे लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर बनीं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.
पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
वहीं नई नवेली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह ने भी लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया. इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक और सिल्वर स्लिट स्कर्ट क्रॉप-टॉप में दिखाई दीं, जिसमें वे बेहद स्टाइलिश लग रही थीं. एक्ट्रेस के लुक ने सभी का दिल जीत लिया.
वहीं रैंप पर श्रुति हसन भी काफी काफी ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. पेस्टल ग्रीन कलर के लहंगे में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही थीं. उनके लहंगे पर फ्लोरल प्रिंट था.
बता दें कि श्रुति हसन के इस खूबसूरत लहंगे को साक्षी भाटी ने डिजाइन किया है.
फातिमा सना शेख का लुक काफी हटकर रहा. एक्ट्रेस ने पर्परल कलर का लहंगा और जैकेट स्टाइल ब्लाउज में वॉक किया, जिसे विका बाई अरविन्द अम्पुला ने डिजाइन किया गया है.