Lakshya Sen Lost: पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन भारत को शटलर लक्ष्य सेन से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन देश की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मैच में हार गए हैं। उन्हें डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ हार सामना करना पड़ा है। हालांकि, मेडल की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
पढ़ें :- सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं-एक बेटे ने माता-पिता के बीच ज़बरदस्त प्रेम की बात पर कुछ लोग हैरान व्यथित हुए? ये वही हैं जो अपनी पत्नियों और परिवार छोड़ने के आदी हैं
मेंस सिगल्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन को डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से कड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन अंत में डेनमार्क के विक्टर ने 22-20 और 21-14 से मैच को अपने नाम किया। हालांकि, लक्ष्य के लिए मेडल की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। वह अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेंगे। कल उनका मुकाबला मलेशिया के ली ज़ी जिया से होगा।