Lal Krishna Advani Pran Pratistha Program : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) में भी शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने इस बारे में न्यूज एजेंसी की जानकारी दी है। इस दौरान आडवाणी के लिए अयोध्या में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
दरअसल, विश्व हिंदू परिषद ने दिसंबर भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) और मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इन दोनों ही नेताओं का राम जन्मभूमि आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान है। हालांकि, आडवाणी और जोशी की उपस्थिति को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने कहा था कि दोनों के स्वास्थ्य के कारण समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है।
वहीं, अब विश्व हिंदू परिषद की ओर से कहा गया है कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह में शामिल होंगे। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
बता दें कि सीमित आमंत्रित लोगों के साथ 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम के लिए देश भर से हजारों संतों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा आमंत्रित लोगों में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने वाले मजदूरों के परिवार भी शामिल हैं।