Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आय से अधिक संपत्ति मामले में ललित कुमार की अभी और बढ़ेंगी मुश्किलें, बैंक खातों को खंगाल रही विजिलेंस की टीम

आय से अधिक संपत्ति मामले में ललित कुमार की अभी और बढ़ेंगी मुश्किलें, बैंक खातों को खंगाल रही विजिलेंस की टीम

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में रिटायर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार को गिरफ्तार किया था। ललित कुमार के पास से 35 करोड़ की काली कमाई मिली थी। अब विजिलेंस की टीम इनके खाते को खंगालने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि, विजिलेंस को ललित कुमार और उनके परिजनों के एक दर्जन से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है। अब विजिलेंस 15 वर्षों के इन खातों में हुए लेनदेन की पड़ताल में जुट गयी है। इसके आधार पर ललित कुमार पर आगे और ज्यादा कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

पढ़ें :- UPESSC Recruitment Exam : 125 में 35 सवाल गलत, HC बोला- सचिव और परीक्षा नियंत्रक कल कोर्ट में आकर बताएं ये कैसे हुआ?

बताया जा रहा है कि, आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही विजिलेंस की टीम ने ललित कुमार की लखनऊ, नोएडा, रायबरेली, बाराबंकी समेत अन्य जगहों पर डेढ़ दर्जन से अधिक अचल संपत्तियों का पता लगाया है। सूत्रों की माने तो इन संपत्तियों को खरीदने के लिए उन्होंने बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। जांच में अभी तक उनके किसी बैंक में लॉकर का पता नहीं चला है हालांकि विजिलेंस के अधिकारी इसकी गहनता से जांच कर रहे हैं।

इसके साथ ही, विजिलेंस की टीम ललित कुमार और उनके परिजनों के आईटीआर को खंगाल रही है ताकि उनकी कुल आय का पता लगाकर टैक्स का निर्धारण किया जा सके। अब तक की जांच में ललित कुमार के पास वैध आय से 36 गुना अधिक संपत्तियों का पता चला है जो उनकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। बता दें कि, ललित कुमार के घर हुई छापेमारी में विजिलेंस की टीम को 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे।

 

पढ़ें :- किसी भी साधु संत की संलिप्तता नहीं पाई गई, सपा-कांग्रेस ने सदैव किया प्रभु श्री राम का अपमान: सीएम योगी
Advertisement