Cricket News : भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेटर हमेशा से आग उगलते रहे हैं और उनका आतंकियों से लगाव कई बार दिखता रहा है। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई शाहिद के जनाजे में देखने को मिला। दावा किया जा रहा है कि शाहिद अख्तर के जनाजे में नमाज-ए-जनाजा में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उससे जुड़े राजनीतिक संगठन पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) के कई आतंकी शामिल हुए थे।
पढ़ें :- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, काशी में हुई भव्य समारोह की चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में शाहिद अख्तर के जनाजे में पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान और कई आतंकी दिखाई पड़े। यह वीडियो PMML से जुड़े आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। इनाम-उर-रहमान क संगठन को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद से जुड़ा राजनीतिक मंच बताया जाता है। कुछ तस्वीरों में इनाम-उर-रहमान को पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी के साथ दिखने का दावा भी किया गया है।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज़ सादिक ने शोएब अख्तर के घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। नेशनल असेंबली ने एक बयान में कहा कि स्पीकर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की कामना की। पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने पाकिस्तान में आतंकी संगठनों और उनके राजनीतिक नेटवर्क को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।