Laughter Chefs 3: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ (Laughter Chefs ) इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में सीजन 7 के साथ लौटा ये शो घर-घर काफी पसंद किया जा रहा है, तभी टीआरपी लिस्ट में ये टॉप पर विराजमान हैं। दिन पर दिन शो में खाने के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लग रहा है। मेकर्स का हमेशा यही टास्क रहता है कि कैसे दर्शकों का मनोरंजन किया जाए। वहीं अब खबर सामने आई है कि शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ (Laughter Chefs 3) में एक टीवी एक्ट्रेस की वापसी होने जा रही है। जी हाँ, ये एक्ट्रेस पहले दो सीजन शो का हिस्सा रह चुकी है जानिए नाम यहाँ।
पढ़ें :- ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी
पढ़ें :- पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन पर फैंस की टिकी नजरें,अभिनेत्री ने साझा की कुछ तस्वीरें
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ (Laughter Chefs 3) में निया शर्मा (Nia Sharma) दोबारा अपने कदम रखेगी। निया शर्मा (Nia Sharma) पहले दो सीजन का हिस्सा रह चुकीं है और उन्हे काफी पसंद किया गया था दर्शकों द्वारा। निया के आने से शो में काफी रौनक लौटेगी ऐसा मेकर्स और साथ ही फैंस का मानना है। निया और मेकर्स की तरफ से अभी इसपर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन एक्ट्रेस की एंट्री का इंतजार सभी को रहेगा। वहीं खबर ये भी है कि अर्जुन बिजलानी शो में करण कुंद्रा की जगह लेंगे और एक्ट्रेस उर्फी जावेद भी कुकिंग करते हुए नजर आएंगी। जैसे ही ये खबर टीवी गलियारों से निकले फैंस तक पहुंची सभी खुशी के मारे झूम उठे।
पढ़ें :- अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज के पहले दिया बयान, बोले- हिंदी सिनेमा मुश्किल, रीजनल पर कही यह बात
वहीं बात करें शो कि तो इस सीजन नए चेहरे जैसे तेजस्वी प्रकाश, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी नजर आए। बता दें शो की होस्ट भारती सिंह ने हाल ही में अपनी दूसरी संतान के रूप में बेटे को जन्म दिया। अभी कुछ समय तक भारती सिंह मैटरनिटी छुट्टियों पर रहेंगी। फैंस भारती को शो में काफी मिस करेंगे।