Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘भाजपाई भ्रष्टाचार की मारी सड़कों और ट्रैफ़िक व्यवस्था’ पर अपने भरोसे ही घर से निकलें : अखिलेश यादव

‘भाजपाई भ्रष्टाचार की मारी सड़कों और ट्रैफ़िक व्यवस्था’ पर अपने भरोसे ही घर से निकलें : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक अखबार में छपी खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सरकार को घेरते हुए कहा, ‘भाजपाई भ्रष्टाचार की मारी सड़कों और ट्रैफ़िक व्यवस्था’ पर अपने भरोसे ही घर से निकलें।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : लखनऊ पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा दुबे, डीसीपी और इंस्पेक्टर के बाद अब पुलिस कमिश्नर का एसीपी हजरतगंज पर बड़ा एक्शन, पद से हटाया

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये नया समाचार चिंताजनक है कि ‘सड़क हादसों में सबसे ज़्यादा मौतें यूपी में’ हो रही हैं। उप्र की जनता से आग्रह है कि ‘भाजपाई भ्रष्टाचार की मारी सड़कों और ट्रैफ़िक व्यवस्था’ पर अपने भरोसे ही घर से निकलें और ख़ुद को व अपने बच्चों को सड़क के ख़तरों से आगाह करें। उप्र की भाजपा सरकार में ट्रैफ़िक नियमों का पालन नहीं दोहन होता है। भाजपा सरकार को नियम को लागू करने से कोई मतलब नहीं है उनका सारा ध्यान वसूली और उगाही पर रहता है।

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण: सड़कें टूटी हैं, ⁠वाहन डग्गामार हैं, ⁠ओवर स्पीडिंग पर कोई रोक नहीं है, ⁠हेलमेट का नियम मुट्ठी गरम करने का साधन मात्र है, ⁠बिना लाइसेंस धारक वाहन चालक धड़ल्ले से गाड़ियां दौड़ा रहे हैं, ⁠ओवर लोडिंग पर आंख बंद है, ⁠पुराने जर्जर वाहन सबके लिए ख़तरा बने हैं, ⁠नशे में ड्राइविंग पर जुर्माने के नाम पर केवल पैसा वसूला जा रहा है, ⁠मनमानी पार्किंग और अतिक्रमण से सड़कें संकरी होकर दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं, ⁠सड़क पार करने के नियमों का पालन करानेवाला कोई नहीं है।

इसके साथ लिखा, ⁠ट्रैफ़िक पुलिस चौराहों के बीच में खड़ी होकर नियमों का पालन कराने से अधिक कोनों में छुपकर उगाही करने का इंतज़ार करती है, ⁠मोबाइल फ़ोन के माध्यम से किसी और के नाम वसूली का नया डिजिटल रास्ता निकाल लिया गया है, ⁠परिवहन मंत्रालय और विभाग में प्रचलित है: जो जितना भ्रष्ट, वो उतना मस्त, ⁠मंत्री लोग मंत्री से ज़्यादा चुनाव प्रभारी बनकर घूम रहे हैं, ⁠मुख्यमंत्री जी तटस्थ हैं उन्हें बुलडोज़र के अलावा किसी और वाहन से कोई मतलब नहीं है…ऐसे कई और कारण हैं जिनकी वजह से उप्र की गाड़ी लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है।
इसीलिए अकेले सड़क पार करनेवाले बड़े बुजुर्गों व वाहन चालकों, अभिभावकों और बच्चों से हमारी अपील है : सड़क के ख़तरों से रहें ‘सावधान’, और ख़ुद ही बचाएं ख़ुद की जान…

पढ़ें :- Video Viral : इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, पूरी दुनिया में हो रहा था लाइव टेलीकास्ट
Advertisement