लखनऊ। यूपी (UP) में 529 लेखपालों (Lekhpal) की पदोन्नति की गई है। अब वो इस पदोन्नति के साथ ही राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) बन गए हैं। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद (Uttar Pradesh Revenue Council) ने उत्तर प्रदेश के 529 लेखपालों (Lekhpal) को राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) के पद पर पदोन्नत करने का फैसला किया है। जिसके फेवर में आदेश भी निर्गत कर दिया गया है।
पढ़ें :- श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंची पुलिस, मुंह छुपाती रही आरोपी मॉडल
राजस्व परिषद की कमिश्नर और सचिव आईएएस मनीषा त्रिघाटिया (Revenue Council Commissioner and Secretary IAS Manisha Trighatiya) ने 529 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspectors) के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है। UP के सभी जिला कलेक्टरों को भेजे गये आदेश में पदोन्नति पाने वाले राजस्व निरीक्षकों (Revenue Inspectors) को नई तैनाती के लिए तत्काल कार्यमुक्त कर पद पर ज्वाइनिंग का आदेश दिया है।