Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: मुर्गी के चक्कर में तेंदुआ हुआ शिकार, जान बचाने के लिए घंटों मुह से रस्सी पकडे लटका रहा

Viral Video: मुर्गी के चक्कर में तेंदुआ हुआ शिकार, जान बचाने के लिए घंटों मुह से रस्सी पकडे लटका रहा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Viral Video: मुर्गियों के चक्कर में एक तेंदुआ गांव में पहुंचा, लेकिन उसे मुर्गियां तो नहीं मिली, लेकिन उसके ही जान पर आफत आ गई. अंधेरे में तेंदुआ कुएं में जा गिरा और काफी घंटो तक अपने आपको बचाएं रखने के लिए मुंह में रस्सी दबाएं रखी, अगर मुंह से रस्सी छुट जाती तो तेंदुआ सीधे कुएं में गिरता. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

ये घटना गडचिरोली के देऊळगाव परिसर में सामने आई है. बताया जा रहा है की रात के अंधेरे में तेंदुआ गांव में पहुंचा था और उसने जैसे ही उसने मुर्गियों पर छलांग लगाई वो सीधे कुएं में गिर गया. तेंदुआ कुएं में गिरे होने खबर आग की तरह पूरे गांव में फैली और परिसर में खलबली मच गई.

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया

इसके बाद तेंदुए को बाहर निकालने के लिए पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी गई. आख़िरकार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी जद्दोजहद के बाद तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है की इस गांव में मुर्गियों को खाने के लिए तेंदुआ हमेशा गांव में आता था. इसकी जानकारी गांव के लोगों को थी. लेकिन तेंदुए को नहीं पता था. इन मुर्गियों को खाने के चक्कर में उसकी जान पर आफत आ जाएगी.

Advertisement