Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Lexus Car Recall:लेक्सस ने भारत में कारों को किया रिकॉल,जानें वापसी की वजह

Lexus Car Recall:लेक्सस ने भारत में कारों को किया रिकॉल,जानें वापसी की वजह

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lexus Car Recall : लग्जरी कार निर्माता लेक्सस ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय मॉडल्स के लिए रिकॉल जारी किया है। लेक्सस इंडिया ने अपनी तीन कारों LS, NX और RX के लिए रिकॉल जारी किया है। इस कार्यक्रम के तहत, देशभर में कुल 113 कार्स को वापस बुलाया गया है। प्रभावित गाड़ियों में LS 500 और LS 500H मॉडल शामिल हैं, जो 20 अप्रैल 2023 से 9 अगस्त 2023 के बीच बने हैं। इसके अलावा 17 जनवरी-24 फरवरी 2023 के बीच खरीदी गई NX और 9 मई-8 अगस्त, 2023 के बीच बिकीं RX को भी वापस बुलाया है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

खबरों के अनुसार, यह रिकॉल इन गाड़ियों में लगे खराब कैमरा केस के कारण जारी हुआ है। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रभावित गाड़ी के बारे में कंपनी को कई शिकायत नहीं मिली है।

कंपनी ने बताया कि एक विशिष्ट बैच के लिए बनाए गए खराब कैमरा केस के कारण उन गाड़ियों को वापस बुलाया गया है। ये लेक्सस मॉडल फ्रंट और रियर कैमरे से लैस हैं। ये कैमरे सुरक्षित पार्किंग के लिए ड्राइवर की स्क्रीन पर दृश्य भेजते हैं।

Advertisement