Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Lexus LM 350h : भारत में शुरू हुई लेक्सस एलएम 350एच की डिलीवरी , जानें कीमत

Lexus LM 350h : भारत में शुरू हुई लेक्सस एलएम 350एच की डिलीवरी , जानें कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lexus LM 350h : लेक्सस एलएम 350एच की कंपनी ने भारत में डिलीवरी शुरू कर दी है। इस गाड़ी को मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया गय था। कीमत की बात करें तो इस गाड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है। वैश्विक बाजारों में इसकी काफी डिमांड है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इंजन
लेक्सस एलएम 350एच में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इंजन दिया है, जो 250hp का संयुक्त पावर आउटपुट और 239Nm पीक टॉर्क देता है। यह eCVT गियरबॉक्स के साथ आता है।

फीचर्स
इस गाड़ी में एयरलाइन-स्टाइल रिक्लाइनर सीटें, एक 48-इंच टीवी, एक 23-स्पीकर सराउंड-साउंड ऑडियो सिस्टम, पिलो-स्टाइल हेडरेस्ट, फोल्ड-आउट टेबल, गर्म आर्मरेस्ट और ओटोमैन, कई यूएसबी पोर्ट, वायरलेस फोन चार्जर, रीडिंग लाइट, वैनिटी मिरर, एक फ्रिज, रियर ग्लवबॉक्स, ADAS तकनीक, गतिशील रडार क्रूज़ नियंत्रण, स्टीयरिंग सहायता के साथ लेन प्रस्थान अलर्ट, लेन ट्रेसिंग सहायता, स्वचालित हाई बीम और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement