Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. लियोनल मेसी ने पीएम मोदी को दिया खास तोहफा, बर्थडे पर भेजी हस्ताक्षर की हुई जर्सी

लियोनल मेसी ने पीएम मोदी को दिया खास तोहफा, बर्थडे पर भेजी हस्ताक्षर की हुई जर्सी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी (Argentine football legend Lionel Messi) ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा दिया है। बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन (75th birthday) मना रहे हैं।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

इस मौके पर उन्हें देश-दुनिया के दिग्गजों से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में मेसी ने भी पीएम मोदी (PM Modi) को बधाई संदेश के साथ तोहफा दिया। उन्होंने उपहार के रूप में अर्जेंटीना के 2022 फीफा विश्व कप विजयी अभियान की खुद के द्वारा हस्ताक्षर की हुई जर्सी भेजी है।

पढ़ें :- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोले- लाखों भारतीय युवाओं को सिस्टम से बाहर रखने के लिए बनी है नई शिक्षा नीति
Advertisement