Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में लायंस क्लब का पौधरोपण अभियान, विभिन्न प्रजातियों के लगाए गए पौधे

नौतनवा में लायंस क्लब का पौधरोपण अभियान, विभिन्न प्रजातियों के लगाए गए पौधे

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब द्वारा शुक्रवार को कस्बे में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर, थाना परिसर तथा तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इस कार्यक्रम में प्रबंधक रत्नेश चंद्रा, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव तथा नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने आम, अमरूद, तुलसी, शरीफा, स्नेक प्लांट सहित 20 से अधिक प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर डिप्टी रेंजर अनिल कुमार सिंह, वन दरोगा जितेंद्र कुमार, बृजेश चंद्र राव, रवि प्रकाश शाह, एजाज अहमद, और लायंस क्लब के सदस्य डैनियल जोशुआ, मनिंदर सिंह, अर्श जायसवाल, शंभू जायसवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता ने अभियान को प्रेरणादायक और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement