India vs England Live Telecast: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून से हेडिंग्ले में होने जा रहा है। आइए जानते हैं इस सीरीज के सभी मैच लाइव कहां और कैसे देखें?
पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर
भारत और इंग्लैंड की टीमें 20 जून से पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर अपना दमखम दिखाने उतरेगी। इस सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी है। अब आप इस सीरीज का रोमांच मुफ्त में भी उठा सकते हैं।
GOOD NEWS FOR CRICKET FANS – India vs England Test series will be telecast in DD Sports on the Free Dish. pic.twitter.com/rzioLNvvtE
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 18, 2025
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
भारत और इंग्लैंड का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा, लेकिन अगर आप फ्री में इस मैच का मजा लेना चाहते हैं तो आप इसे डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। यह डीडी फ्री डिश पर भी उपलब्ध होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
अगर आप मैच को कहीं भी लाइव देखना चाहते हैं तो इसकी स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर की जाएगी। भारत और इंग्लैंड का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे शुरू होगा।
टीम इंडिया
पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश राणा, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।
इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
भारत-इंग्लैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट- 20 जून 2025, हेडिंग्ले
दूसरा टेस्ट- 2 जुलाई 2025, बर्मिंघम
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
तीसरा टेस्ट- 10 जुलाई 2025, लॉर्ड्स
चौथा टेस्ट- 23 जुलाई 2025, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई 2025, द ओवल