Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शमशान घाट की भूमि पर लोहिया वर्ल्ड स्पेस की नजर, शमशान घाट में निर्माणधीन पिलर को तोड़ने का ठेकेदार ने लगाया आरोप

शमशान घाट की भूमि पर लोहिया वर्ल्ड स्पेस की नजर, शमशान घाट में निर्माणधीन पिलर को तोड़ने का ठेकेदार ने लगाया आरोप

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- मुरादाबाद के पकबाड़ा नगर पंचायत में शमशान घाट की जमीन पर भूमाफियाओ की नजर. शमशान घाट निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया गया. शमशान घाट की जमीन से सटे लोहिया वर्ल्ड स्पेस के कर्मचारी ने निर्माण रोकने के लिए धमकाया काम नहीं रोकने पर शमशान घाट की जमीन में गड़े पीलर को तोड़ने का आरोप ठेकेदार ने लगाया है. ठेकेदार की तरफ से इसका वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया. शमशान घाट की जमीन पर वर्षो पुराना शमशान घाट होने का पत्थर भी लगा है. उसके बावजूद लोहिया वर्ल्ड स्पेस वालों का कहना है की यह जमीन हमारी है. हलाकि स्थानीय लोगों की निगरानी में काम दुबारा शुरू हो गया है.

पढ़ें :- यूपी कांग्रेस महासचिव सचिन चौधरी जमीनी विवाद मे गिरफ्तार, फायरिंग करने का आरोप

लोहिया वर्ल्ड स्पेस की तरफ से पाकबड़ा में एक सोसायटी स्थापित की जा रही है. इसी सोसायटी की जमीन पर ही लगभग दो साल पहले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का भव्य कथा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था. इसी सोसायटी की दीवार से सटी पाकबड़ा नगर पंचायत की ग्राम सभा की श्मशान घाट की जमीन है. काफी सालो से यह जमीन खाली पड़ी है. स्थानीय लोगों की मांग के बाद शमशान घाट की भूमि पर प्रशासन की तरफ से निर्माण कार्य कराया जा रहा था. शमशान घाट के निर्माण के लिए एमएम कॉन्ट्रेक्टर को ठेका दिया गया था. ठेकेदार ने शमशान घाट के चारों तरफ गड्ढे करके पिलर लगाये जा रहे थे. ठेकेदार का कहना है कि इसी बीच लोहिया वर्ल्ड स्पेस में काम करने वाले ओमकार सिंह नाम के व्यक्ति का कई बार फोन आया कि यह निर्माण कार्य को रोक दो यह जमीन हमारी हैं. हमने निर्माण कार्य नहीं रोका क्यूंकि हमारे पास सरकारी आदेश है. इसी बीच 15 मई को जो एक दर्जन से ज्यादा पिलर लगाये गए थे वो सभी पिलर तोड़ दिए गए है. ठेकेदार ने तोड़े गए पिलर कि वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल की गयी. ठेकेदार का कहना हैं की पकबाड़ा ग्राम पंचायत के ईओ को इसकी शिकायत भी की गयी लेकिन उनकी तरफ से उस शिकायत पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है. अब स्थानीय लोगों की निगरानी में शमशान घाट का निर्माण कार्य दुबारा शुरू किया गया है.

क्यों हो रहा हैं शमशान घाट का निर्माण :-

नगर पंचायत पाकबड़ा, तहसील सदर, जनपद मुरादाबाद में वर्तमान में कोई पक्का श्मशान घाट उपलब्ध नहीं है. दाह-संस्कार के लिए नगर पंचायत वासीयों को प्राचीन परंपरा के अनुसार लोकोशेड तथा गागन नदी के किनारे दाह-संस्कार करते हैं, जिसकी दूरी पाकबड़ा से लगभग 10 किमी है. इस कारण समस्त नगर पंचायतवासियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है. विशेषकर बरसात के मौसम में अत्यंत कठिनाई होती है. नगर पंतायत क्षेत्र के समीप निम्नलिखित गाटा संख्याओं पर में एक प्राचीन श्मशान घाट का स्थल दिखाई दिया जिसकी गाटा संख्या 105क -0.045 हे०, गाटा संख्या 1120-0.065 हे०, माटा संख्या 108 क-0.340 हे०, गाटा संख्या 116-0.057 हे०, गाटा संख्या 135-0.328 हे०, गाटा संख्या 386 -0.781 हे० उक्त स्थान की हमने नगर पंचायत वासियों के सहयोग से साफ-सफाई कराई. इस भूमि पर पहले के चार पिलर एवं स्तम्भ दिखाई दिए. इससे यह स्पष्ट होता है कि पूर्व में उक्त स्थान श्मशान घाट के रूप में ही अस्तित्व में था. अतः उक्त भूखंडों पर पुनः श्मशान घाट का निर्माण कराया जाने के लिए प्रशासन से मांग की गयी थी.

सुशील कुमार सिंह

पढ़ें :- शोरूम के नक्शे पर खड़ा हुआ तीन मंजिला दीपा हॉस्पिटल, MDA पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

मुरादाबाद

Advertisement