Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट कटने से नाराज बिहार के मुजफ्फरनगर से सांसद अजय निषाद ने बीजेपी को छोड़ दिया है।
पढ़ें :- 'भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव जीतने की कर रही है साज़िश'
Respected @JPNadda ji, shocked by the betrayal of @BJP4India, I resign from all posts and primary membership of the party.
आदरणीय @JPNadda जी, @BJP4India के द्वारा छल किये जाने से छुब्ध होकर मैं पार्टी के सभी पद के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देता हूँ।@BJP4Bihar— Ajay Nishad (@NishadSri) April 2, 2024
उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अजय निषाद ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहा कि उनके साथ छल हुआ है। इससे वह दुखी हैं। इसलिए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं, अब कांग्रेस उन्हें मुजफ्फरपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।
पढ़ें :- बड़ा खुलासा : टाइगर श्रॉफ ही नहीं, कई अभिनेताओं के घर की हो रही थी रेकी, शूटर्स ने पता ढूंढने के लिए गूगल का किया इस्तेमाल
मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे पार्टी में शामिल होने का मौका दिया।
मैं कांग्रेस के लिए दिन-रात काम करूंगा।
: @NishadSri जी pic.twitter.com/yMwf3xthfd
— Congress (@INCIndia) April 2, 2024
पढ़ें :- गाजीपुर में 10वीं की छात्रा बोली- सिपाही ने शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियों बनाए, ब्लैकमेल कर दूसरों से संबंध बनवाएं
वहीं, इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि, अजय निषाद जी बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वो आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद अजय निषाद ने कहा कि, मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे पार्टी में शामिल होने का मौका दिया। मैं कांग्रेस के लिए दिन-रात काम करूंगा।