हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा सीट (Haridwar Lok Sabha Seat) से बसपा प्रत्याशी भावना पांडे (BSP Candidate Bhavana Pandey) ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। भावना पांडेय (Bhavana Pandey) बीती 22 मार्च को बसपा में शामिल हुई थीं। उसी दिन उन्हें हरिद्वार सीट से बसपा का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया गया था।
पढ़ें :- दादी और पिता की हत्या के बाद उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें
वहीं, बताया जा रहा है कि सोमवार को वह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिली थीं। जिसके बाद आज उन्होंने बसपा से त्यागपत्र दे दिया है। वहीं, बताया जा रहा है कि आज वह दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का दामन थामेंगी।