Lok Sabha Election 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कई जगहों पर प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। पांचवे चरण में राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। पांचवे चरण में यूपी में दोपहर तीन बजे तक तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।
पढ़ें :- Lucknow Hit-and-Run : शाहनवाज यश ठाकुर बन अनामिका को दे रहा था, जब असलियत पता चली तो आरोपी ने कार से टक्कर मारकर की हत्या की कोशिश
इन सबके बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग से शिकायत की गयी है। समाजवादी पार्टी के अधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया कि, बाराबंकी लोकसभा की बाराबंकी विधानसभा में बूथ संख्या 415 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गयी है।
यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55% मतदान
.अमेठी में 45.13 प्रतिशत
. बांदा में 48.08 प्रतिशत
. बाराबंकी में 55.35 प्रतिशत
. फैजाबाद में 48.66 प्रतिशत
. फतेहपुर में 47.25 प्रतिशत
. गोंडा में 43.23 प्रतिशत
. हमीरपुर में 48.87 प्रतिशत
. जालौन में 46.22 प्रतिशत
. झांसी में 52.53 प्रतिशत
. कैसरगंज में 46.01 प्रतिशत
. कौशांबी में 43.01 प्रतिशत
. लखनऊ में 41.90 प्रतिशत
. मोहनलालगंज में 51.08 प्रतिशत
. रायबरेली में 47.83 प्रतिशत