नई दिल्ली। लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।
पढ़ें :- 'यादों के झरोखे' : बेजोड़ और हाज़िर जवाब नेता थे एनडी तिवारी
लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2024
पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!
पढ़ें :- छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया ₹200 का खास सिक्का, 35 ग्राम का सिक्का चांदी समेत 4 धातुओं से बना है
PM मोदी ने मतदान से पहले वोट डालने की अपील की। उन्होंने हिन्दी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया है।